आटा-उरई । थानाक्षेत्र के ग्राम बरदर मैं खेत में पानी लगाने के विवाद मे बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ  मारपीट कर डाली जिसमें वह लहूलुहान हो गया ।

जानकारी के मुताबिक योगेंद्र सिंह पुत्र रामबाबू ने अपने खेत में तिली की फसल बोयी  थी । उसी खेत के बगल में उसके बड़े भाई रामजी का खेत है  जिसमें वह रजवाहा से पानी लगाए हुए था । खेत अधिक भर  जाने के कारण जब योगेंद्र सिंह के खेत में पानी आने लगा तो उसने मना किया कि मेरी फसल खराब हो जाएगी  । इसे लेकर बड़े भाई राम जी सिंह ने उस पर  लाठी-डंडों से हमला कर दिया । बचाव करने गई योगेंद्र की पत्नी क्रांति को भी उसने नहीं बख्शा । योगेंद्र सिंह के सिर में मारपीट के कारण गंभीर चोट आई है।  आटा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर योगेंद्र को  चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा ।

Leave a comment