उरई । अनदेखी और लापरवाही की इन्तहा है । इतनी निष्ठुरता तो विदेशी सरकारें भी नहीं दिखाती थीं ।

बानगी है रामपुरा निनावली सड़क जहाँ पल के 100 मीटर पहले जानलेवा गहरा और चौड़ा गड्ढा हो गया है जिसमें गिर कर वाहन सवार मौत के मुँह में समाये बिना नहीं रह सकते । होना तो यह चाहिये कि यहाँ सड़क दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग आपात कालीन कदम उठाये लेकिन वह उदासीन रह कर किसी हादसे के इंतज़ार में है । जिलाधिकारी से गौर फरमाने की माँग क्षेत्रीय लोगों ने की है ।

Leave a comment