उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के सिहारी गांव का युवक माधौगढ़ बाजार में टप्पेबाजी का शिकार होकर 6 हजार रुपये गवां बैठा।
उक्त ग्राम निवासी कलकाई पुत्र हरवंश शौचालय बनाने हेतु सामग्री लेने माधौगढ़ गया था। रास्ते में मोटर साइकिल सवार दो युवक मिले जिन्होंने उसे सामान दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ बैठा लिया और रास्ते में उसकी जेब काट ली।
कलकाई ने जब सामग्री लेने के बाद दुकानदार को पैसा देने के लिए जेब में हाथ डाला तो जेब कटी पाकर उसके होश उड़ गये। उसने थाने में इसे लेकर तहरीर दे दी है।

Leave a comment