उरई। पशुधन को बढ़ावा देने के सरकार के मंसूबे भ्रष्ट पशु चिकित्साधिकारी ध्वस्त करने में जुटे हुए हैं। पशु स्वास्थ्य केंद्र गोहन के डाक्टर संतोष कुमार का रवैया इसकी नजीर है।
मवेशियों को चिकित्सा आदि की निःशुल्क सुविधा का लाभ डा. संतोष कुमार के खाऊ-कमाऊ रवैये के कारण ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। वे चाहे टीकाकरण हो या इंजेक्शन लगाने की बात ग्रामीणों से वसूली करते हैं। हाल में उन्होंने एक गाय को टिटनेस का इंजेक्शन लगाने के लिए उसके मालिक से 200 रुपये झटक लिए।
ग्रामीणों में पशु चिकित्सक के रवैये से भीषण असंतोष व्याप्त है। उक्त पीड़ित ने पशुधन मंत्री एसपी बघेल, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को टिवटर के जरिए पशु चिकित्साधिकारी द्वारा सुविधा शुल्क की वसूली की शिकायत भेजी है।






Leave a comment