उरई। पुलिस ने जालौन में एक सटोरियो को रंगे हाथो पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला मुरली मनोहर में एक व्यक्ति सटटे के नंबर लिख रहा है। उप निरीक्षक राहुल सिंह ने दबिश देकर वहां धुआंताल निवासी शिवराज उर्फ चिंटू को सटटे की पर्ची पर नंबर लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। डायरी पैन के अलावा उसके पास से 510 रुपये नगद बरामद हुए हैं।






Leave a comment