जालौन-उरई। पावर हाउस का ट्रांसफार्मर फुक जाने से नगर व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। वहीं खकसीस के पावर हाउस में भी ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया जिससे छिरिया सलेमपुर सहित आधा दर्जन गांवों में अंधेरा छा गया है।
बरसात के कारण कमीशनबाजी के चलते लगाये गये घटिया ट्रांसफार्मर बोल गये। जिससे बिजली की पूरी व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नगर के अलावा क्षेत्रों में भी बुरा आलम है। उदोतपुरा में ट्रांसफार्मर फुकने से धनौरा फीडर के लौना, छानी, धनौरा, धंतौली, कुअरपुरा, नारायणपुर, कैंथ, गिधौसा आदि एक दर्जन से अधिक गांवों में दो दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। बारिश के मौसम में रोशनी न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शेखपुर बुजुर्ग और उदोतपुरा फीडर के गांवों में भी हाहाकार मचा है।
जब इस संदर्भ में जेई गौरव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पावर हाउस के 132 केवी ट्रांसफार्मर में टेक्निकल समस्या आ गई है जल्द ही उक्त फीडरों की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी।

Leave a comment