कोंच-उरई । नदीगांव रोड पर सीमेंट सरिया, बालू और ईंटा का काम करने बालों के खिलाफ कल रविवार से पुलिस का डंडा चल सकता है। सीओ ने शनिवार को ऐसे सभी दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया है कि वे अपना सामान सरकारी जगहों से आज ही हटा लें वरना कल से उनकी कार्यवाही शुरू हो जायेगी।
बताते चलें कि नदीगांव रोड पर बेतहाशा अतिक्रमण की शिकायत पर पिछले दिनों एसडीएम लल्लनराम और सीओ संदीप वर्मा ने पड़ताल की थी और अतिक्रमण कारियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किये गये थे कि वे अपना अपना सामान सरकारी जमीन से समेट लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित है। शायद दुकानदारों ने उनके अल्टीमेटम को बहुत हल्के में लिया और वहां से हटने की कोई प्रतिक्रिया नहीं की जिससे अधिकारी खासे नाराज हैं। सीओ संदीप वर्मा ने आज उन्हें एक बार फिर आखिरी मौका दिया है कि वे कल तक स्वयं हट जायें अन्यथा की स्थिति में कल से प्रशासन का डंडा चालू हो जायेगा।






Leave a comment