कोंच-उरई । सड़क पटरियों पर जमे दुकानदारों के प्रति आज पुलिस काफी सख्त दिखी, ऐसे दो दर्जन दुकानदारों के दफा 34 में चालान काटे गये। गौरतलब है कि विगत दिवस कोतवाली में व्यापारियों और दुकानदारों के साथ बैठक करते हुये पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सरकारी जमीनों और रास्तों पर पसरे अतिक्रमण को खुद हटा लेने के लिये सचेष्टï किया था। आज उस हिदायत पर अमल होते देखा गया और जो भी दुकानदार पटरी पर नजर आया उसका दफा 34 में चालान काट दिया गया। ऐसे दो दर्जन दुकानदारों के चालान एसआरपी स्कूल और मारकंडेयश्वर इलाके में काटे गये।






Leave a comment