* स्कूली वाहन चालकों के डीएल जब्त किये सीओ ने, कहा कि गाड़ी की फिटनेस पहले

कोंच-उरई  । शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें महिला सिपाहियों को भी शामिल किया गया था। मकसद था कि नाबालिग और बिना डीएल के वाहन चला रही महिलाओं या युवतियों को भी चेकिंग की जद में शामिल किया जा सके। पुलिस ने तीस वाहनों के चालान किये और 4800 रुपये समन शुल्क बसूला। इसके अलावा सात तिपहिया वाहन भी पकड़े गये जिनमें तीन पर जुर्माना लगाया गया और चार सीज कर दिये गये।

सीओ संदीप वर्मा की अगुवाई में शनिवार को दो स्थानों मारकंडेयश्वर तिराहा और सागर चौकी पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें वाहन चला रहीं महिलाओं और युवतियों को भी नहीं बख्शा गया। इसके अलावा नाबालिग बच्चों को भी खासतौर पर पकड़ा गया और समन शुल्क बसूल कर उन्हें आइंदा से वाहन नहीं चलाने की हिदायत भी दी गई। इस अभियान में महिला सिपाहियों को भी शामिल किया गया था ताकि महिलाओं को चेक करते वक्त महिला सिपाहियों की मदद ली जा सके। मारकंडेयश्वर तिराहे पर खुद सीओ संदीप वर्मा तथा कोतवाल देवेन्द्रसिंह ने मौजूद रह कर वाहनों को चेक किया। सागर चौकी तिराहे पर एसआई सर्वेशकुमार ने वाहन चेक किये। दोनों जगह कुल तीस वाहनों का चालान किया गा और 4800 रुपये समन शुल्क बसूल किया गया। सात आपे भी चेक किये गये जिनमें तीन से जुर्माना बसूला गया जबकि चार को कागजों के अभाव में सीज कर दिया गया। स्कूली वाहन चालकों के डीएल जब्त करके गाड़ी की फिटनेस लाने को कहा गया। इस दौरान एसएसआई दिलीप वर्मा, एसआई जितेन्द्रकुमार, एसआई कमलनारायण सिंह, महिला सिपाही ऋतु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment