कोंच-उरई । एक शराबी पति ने जुल्म की इंतेहा करते हुये नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा पीटा और लाठी से उसका सिर फोड़ दिया जिससे पत्नी के सिर में टांके आये हैं। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ एनसीआर का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा की रहने बाली एक महिला संध्या वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति ईश्वरदयाल शराब के नशे का आदी है और अक्सर नशे में चूर होकर घर आता है तथा अकारण ही उसकी मारपीट करता रहता है। शनिवार को भी वह नशे में धुत होकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने लाठी का प्रहार करके उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने महिला की डॉक्टरी करा कर एनसीआर दर्ज कर ली है।






Leave a comment