
कोंच-उरई । एसडीएम लल्लनराम और तहसीलदार भूपाल सिंह ने शनिवार को कोटेदारों की बैठक में निर्देश दिये कि शासन की अधिकाधिक वृक्षारोपण की मंशा में वे अपना सहयोग दें और वृक्ष लगायें। अधिकारियों ने पात्र गृहस्थियों के हुये सर्वे के तहत यह भी सुनिश्चित करें कि कोई पात्र इस लाभ से वंचित न होने पाये।
तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदार शामिल हुये। एसडीएम और तहसीलदार ने उनसे कहा कि प्रत्येक तहसील को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है, इस लक्ष्य को तभी प्राप्त किया जा सकता है जब इसमें सभी का सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि कोटेदार भी समाज और शासन का जिम्मेदार अंग है लिहाजा उसे भी वृक्षारोपण में सहयोग करना चाहिये। उन्होंने शीघ्र ही राशन कार्डों में आधार फीडिंग का कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिये। बारिश के कारण बाढ की आशंका को देखते हुये उन्होंने कोटेदारों से अपने अपने गांवों में पीडि़तों का सहयोग करने की भी अपेक्षा जताई। इस दौरान एआरओ मनोज तिवारी, कोटेदार विक्रमसिंह, कल्लूराम, मलखानसिंह, सुरेशकुमार, हरीराम, राममोहन, करनसिंह, बलीमोहम्मद, सतीश छावला, ब्रजकिशोर शुक्ला, दिनेशकुमार, आशाराम, तुलाराम, अरविंदकुमार आदि मौजूद रहे।






Leave a comment