कोंच-उरई । भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित वन विहार कार्यक्रम में एसडीएम लल्लनराम ने कहा वृक्षों का जीवन में बहुत महत्व है, वृक्ष ही जीवन का आधार हैं, इनसे जीवधारी को प्राणवायु मिलती है। उन्होंने कहा कि आज विकास के पहिये पर्यावरण असंतुलन की धुरी पर चल रहे हैं और समूचा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की बिभीषिका से जूझ रहा है। ऐसे में अधिकाधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने फलदार और छायादार पौधे रोपे जाने पर बल दिया।

डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल परिसर में भारत विकास परिषद् का वन विहार कार्यक्रम विद्वान पं. लल्लूराम मिश्रा की अध्यक्षता, उप जिलाधिकारी लल्लनराम के मुख्य आतिथ्य तथा सीओ संदीप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, मधु गुप्ता आदि के बिशिष्टï आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में आधा दर्जन वृक्ष लगाए। इस मौके पर सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए जब तक कि वह अपना आकार न ले ले। विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा घटते पेड़ पौधे बेहद चिंता का विषय है, यदि हम शुद्ध हवा और सुखमय जीवन चाहते हैं तो वृक्षारोपण जरूर करें। संचालन राजीव रेजा ने किया। इस दौरान भाविप अध्यक्ष विजय रावत, सचिव अमरेन्द्र द्विवेदी, देवेन्द्र द्विवेदी, रामशंकर छानी, डॉ. दिनेश उदैनिया, डॉ. आनंद शर्मा, प्रो. वीरेन्द्रसिंह, लल्लन भेंड़, डॉ. हर्षबद्र्घन गुप्ता, ओमशंकर अग्रवाल, ब्रजेन्द्र मयंक, डॉ. प्रदीप गर्ग, मनोज नगाइच, वीरेन्द्र बेहरे, धर्मेन्द्र पहारिया, संतोष तिवारी, प्रह्लाद सोनी, ब्रजबल्लभसिंह सेंगर, केके यादव, नंदराम स्वर्णकार, प्रेम चौधरी, ब्रजविहारी गुबरेले, नरेन्द्र मयंक, वसीम, शैलेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment