कदौरा-उरई  । क्षेत्र ग्रामीणांचल में किसान के खेत में जानवरो से फसल चरवाने को लेकर रोका तो आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम फरहामपुर निवासी रज्जन खां पुत्र मोहर खां द्वारा शिकायती पत्र देकर बताया गया कि उक्त व्यक्ति गांव अपने खेत में तिली बोये है और ग्रामीण भगवानदास,छेदीलाल,जीतेन्द्र आदि लोग अपने जानवर लेकर प्रार्थी की फसल को चरवाते हैं। प्रार्थी की पत्नी वहीदन ने आज सुबह जब जानवरो को फसल चरवाने से रोका तो उक्त लोग गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए व जान से मारने की धमकी देने लगे। किसान द्वारा कार्यवाही की मांग की गयी।

 

 

Leave a comment