जालौन-उरई । नगर पालिका परिषद द्वारा कराई गई नालों की सफाई के बाद नाले से निकले कचरे को ह तों नहीं उठाया जा रहा है। नाले के कचरा को न उठाए जाने के कारण आसपास के दुकानदार परेशान हैं तथा मोहल्ला वासियों ने कूड़े के ढेर हटवाए जाने की मांग की है।

चुर्खी रोड पर स्थित नालों की सफाई नगर पालिका ने ह तों पहले करायी थी। नालों की सफाई में नाले से निकले कचरे को ह तों से नहीं उठाया गया है। चुर्खी रोड स्थित चंदा छाया उत्सव ग्रह के पास ह तों से कचरे के ढेर लगे हैं। कचरे के ढेर से उठ रही बदबू से आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानदार संतोष कुमार, सोनू, मुन्ना बाथम, राजू बताते हैं कि काफी दिनों से कूड़े के ढेर लगे हैं पर इसको उठाया नहीं गया है जिसके कारण यहां सुअर घूमते रहते हैं जिसके कारण यहां बदबू फैलती तथा गंदगी बनी रहती है तथा आने-जाने वालों को परेशानी होती है। आसपास के दुकानदारों इसे हटवाये जाने की मांग की है। जब इस संदर्भ में सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है वह कल हटवा देंगे।

 

 

 

Leave a comment