जालौन-उरई । जमीन के विवाद के लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे आठ लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद किया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी नसीम, वसीम, शकील व अलीम एवं दूसरे पक्ष से अफरोज, हमीद, आशिक व पुनीस जमीन के विवाद को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे तभी किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को शांतिभंग में पाबंद किया।






Leave a comment