जालौन-उरई। परिवहन विभाग की बस से दिल्ली से उरई आ रहा युवक जहर खुरानी का शिकार हो गया। युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर 28 हजार रुपए निकाल लिए।
पतराही थान कुठौन्द निवासी राजू सेंगर पुत्र गोपी सिंह दिल्ली में काम करता है तथा उसका बड़ा भाई गुड्डू जिला परिषद पर रहता है। शनिवार की सांय वह उरई के लिए परिवहन विभाग की बस पर बैठा था। रास्ते में उसे मंगल नाम का व्यक्ति मिला जिसने उससे दोस्ती गांठ ली और उसे कुछ खिला दिया जिसके बाद वह अचेत हो गया। रविवार की सुबह औरैया मार्ग पर प्रतापपुरा हरीपुरा के मध्य युवक सडक़ किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में मिले युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। जब वह होश में आया तो उसने अपना नाम पता बताते हुए बताया कि उसका मोबाइल तथा जेब में रखे 28 हजार रुपए गायब हो गए हैं। पुलिस ने युवक के घर वालों को घटना की सूचना दे दी है।






Leave a comment