जालौन-उरई । रंजिश के चलते दबंग द्वारा गालीगलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर की। पीडि़त ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर गांव में दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी विमलेंद्र पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का ही आशू कुमार उससे रंजिश मानता है जिसके चलते शनिवार की शाम जब वह गांव में किसी काम से जा रहा था तभी हाथ में लाइसेंसी बंदूक लिए आशू ने रास्ते में उसे जबरन रोक लिया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। मना करने पर आशू ने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आशू ने लाइसेंसी बंदूक से उस पर हवाई फायर भी किया जिससे गांव में दहशत फैल गई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बावत कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। हवाई फायर की कोई घटना गांव में नहीं हुई है। मामले की जांच कर दोषी की खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a comment