उरई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी में रविवार की रात संदिग्ध स्थितियों में एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले में घायल के परिजनों ने घटना को प्रधानी की रंजिश से जोड़ते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें वर्तमान प्रधान का पुत्र भी शामिल है।
गौरतलब है कि उक्त घटना में मकसूद (50वर्ष) को गोली लगी थी। जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया इसके बाद कानपुर में भर्ती कराया गया था। मकसूद के पुत्र इसरार ने मंगलवार को घटना को लेकर अश्विनी उर्फ रवी, राजेंद्र उर्फ राजू, अतर सिंह, धीरज कुमार व अमित कुमार तिवारी के खिलाफ तहरीर दी। उसके मुताबिक अश्विनी की मां सरोज गांव की प्रधान हैं। ग्राम प्रधान चुनाव के समय उसके पिता ने सरोज का विरोध किया था। जिसकी रंजिश की वजह से अश्विनी और उसकी पार्टी के लोगों ने मकसूद को गोली मार दी। आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पांचों लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 148, 149 व 307 का मुकदमा लिख लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष छानबीन की जा रही है।






Leave a comment