उरई। जालौन में एक अधेड़ का शव संदिग्ध स्थितियों में पाया गया। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह नशा करने का आदी था।
मंगलवार को जालौन में छोटी माता मंदिर के पास एक चबूतरे पर हमीद (50वर्ष) निवासी मोहल्ला रापटगंज का शव पड़ा होने की जानकारी से सनसनी फैल गई। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचानामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता से जब बात की गई तो उनका कहना था कि छानबीन में उन्हें पता चला है कि मृतक नशे का भीषण आदी था। इसी के चलते उसकी मौत हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गहन छानबीन की जायेगी।

Leave a comment