उरई। गुरुवार की शाम पावर हाउस के पास डेरा डाले एक लौहपीटा की झोपड़ी में करंट उतर आने से मौत हो गई। जिसके बाद मुआवजे की मांग करते हुए दर्जनों लौहपीटा परिवारों ने जाम लगा दिया। बाद में सीओ ने पहुंचकर उन्हें सहायता दिलाने का आश्वासन दिया जब जाम खत्म हुआ।
राजमार्ग पर पावर हाउस के सामने खाली पड़ी जगह पर कुछ वर्ष से दर्जनों लौहपीटा परिवार अपनी झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। आज शाम इनकी एक झोपड़ी में करंट उतर आया जिससे उसमें रह रहे सुरेंद्र (50वर्ष) पुत्र देवीदयाल की चिपककर मौत हो गई। आक्रोशित लौहपीटा परिवारों ने उसके बाद उसका शव सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वे विद्युत विभाग से सुरेंद्र के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
खबर पाकर सीओ सिटी संतोष कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचें उन्होंने भीड़ को सात्वना दी और कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराकर पावर कारपोरेशन से मृतक के परिवार को सहायता दिलाई जायेगी। स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।






Leave a comment