जालौन-उरई। देश और प्रदेश में भगवा राज के तहत मजदूरों, दलितों व अल्पसंख्यकों का दमन किया जा रहा है। उनकी बेवजह हत्यायें तक की जा रही हैं। कमजोर तबके की महिलाओं की आबरू सुरक्षित नही है। इसे लेकर भाकपा माले द्वारा 4 अगस्त को उप जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जायेगा।
भाकपा माले की बैठक मोहल्ला चुर्खीवाल में कामरेड सुरेंद्र एडवोकेट के आवास पर आयोजित की गई जिसमें जिला संयोजक कांशीराम और एरिया सचिव आशाराम ने भगवा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को नगर में व्यापक भ्रमण के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। बैठक में खलील, राधेश्याम, फूल सिंह, कुंवर सिंह, बृजमोहन, फहीम व धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।






Leave a comment