जालौन-उरई। ओडीएफ की हकीकत जानने के लिए खंड विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों में जाकर निर्माणाधीन शौचालयों को देखा। इस दौरान उन्होंने अभी तक काम शुरू न करने वाले लाभार्थियों को शीघ्र काम शुरू कराने के लिए प्रेरित किया।
खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत ने गुरुवार की दोपहर में ग्राम एदलपुर, दहगुवां, कुसमरा, हरदोई राजा आदि गांवों में पहुंचकर निर्माणाधीन शौचालयों को देखा। बीडीओ ने अभी तक जिन लाभार्थियों ने शौचालय का निर्माण शुरू नही कराया है उन्हें सलाह दी कि वे बारिश को देखते हुए अभी गडढे न बनवायें। इसकी बजाय पहले शौचालय की कोठी का निर्माण करा लें। इसके बाद जब मौसम खुल जाये तब गडढे का निर्माण करा लें। उन्होंने कहा कि हर हालत में 15 अगस्त तक शौचालयों का निर्माण हो जाना चाहिए। इसके बाद खुले में शौच करते हुए पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
बीडीओ ने द्वार-द्वारा जाकर निर्माणाधीन शौचालयों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान प्रधान कुसमरा धीरेंद्र कुमार, हरदोई राजा मनोरमा, दहगुवां आदित्य कुमार, एदलपुर सीमा देवी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment