उरई। शहर में स्कूल व कोचिंग पड़ने जाने बाली छात्रओं को देख कर छीटा कसी करने बाले शोहदों पर अव पुलिस ने अपनी नजरे टेड़ी कर ली है । सीओ सिटी व शहर कोतवाल ने भारी दलबल के साथ पहले तो स्टेशन रोड पर स्वयं खड़े होकर तेज रफ्तार वाईक चलाने बाले लड़को की बाइक रोल कर उनके लाइसेंस चैक किये बाद में माहिल तालाब पहुच कर शौहदो को खदेड़ा और फालतू लोगो से पूछ ताछ भी की। पुलिस की इस कार्य वाही से शौहदो में हड़कम्प से मच गया है । जिले के पुलिस कप्तान अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों का असर अब पुलिस पर स्पष्ट दिखने लगा है। जिस पर आज पुलिस ने शहर के चर्चित स्टेशन रोड पर खड़े होकर वाहन चैकिंग की। बाद में पार्क में जाकर शौहदो को खदेड़ा।

गौरतलब होकि क्षेत्राधिकारी नगर सन्तोष कुमार ने बीती शाम को शहर कोतवाल आर. के. सिंह ,बल्लभ नगर चैकी प्रभारी प्रदीप सिंह व हमराही सिपाहियो के साथ स्वयं स्टेशन रोड पहुच कर वाहन चेकिंग की और कोचिंगों के बाहर खड़े स्टाइलिस्ट शौहदो को खदेड़ा । कई वाहनों का चालान भी किया । बाद में सी ओ सिटी संतोष कुमार 1 बल्लभ नगर चैकी प्रभारी प्रदीप सिंह के साथ माहिल तालाब स्थित पार्क में पहुच गए । जहा पर उन्होंने पहले तो फालतू बैठे लोगों से पूछताछ की और पार्क में खड़े शौहदो को खदेड़ दिया । सी ओ सिटी की इस कार्यवाही से छात्रओं से छीटा कसी करने बालो शौहदो में हड़कम्प स मच गया । लेकिन आम जनता ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है ।

 

Leave a comment