कालपी(जालौन)। शनिवार को दो टप्पेबाजी की घटनाओं से शहर मे दहशत फैल गयी। बाइक सवार युवकों ने शहर के भीड़भाड वाले इलाको मंे अलग-अलग स्थानों पर लोगों को अपना शिकार बनाया।
नगर से सटे मदारपुर निवासिनी सुमन पत्नी कमलेश शनिवार को नगर में स्टेट बैंक से पैसे निकालकर बाजार पहंुची और सुनार की दुकान से अपने जेवरात उठाकर बैग मे रखे और जब वह वापस अपने घर जाने लगी तो गणेशगंज मोहल्ले में पीछे से आये बाइक सवार युवकों ने उनका बैग छीन लिया। जिसमे पांच हजार रूपये व बाला, मंगलसूत्र आदि जेवरात थे। पीड़ित महिला के साथ हुई इस घटना को देखकर मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गये। जिसके बाद पीडित महिला कोतवाली पहंुची जहां पर उसने घटना की तहरीर दी। जितेन्द्र सिह निवासी नरहान पडरी व मंगरौल के रास्ते होते हुये शनिवार को नगर मे पहंुचे और पैदल कालीदेवी मंदिर हरीगंज के पास जा रहे थे और पीछे से आये दो बाइक सवारो ने उन्हे बहलाकर बाइक पर बीच मे बैठाल लिया। उसके बाद नगर के मुन्ना फुलपावर चैराहे पर अम्बेडकर प्रतिमा के समीप उन्हे उतार दिया और बाइक सवार मौके निकल गये। जब जितेन्द्र सिह ने अपनी जेब मे हाथ डाला तो वे दंग रह गये उनकी जेब मे रखे चैदह हजार रूपये बाइक सवार युवको ने पार कर दिये।






Leave a comment