माधौगढ़-उरई। माधौगढ़ के अमृता पैलेस में अनुसूचित जाति के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को सम्मान समारोह होगा जिसमे मुख्यातिथि शम्भु दयाल और घनश्याम अनुरागी रहेंगे।यह बात डा. भीमराव अम्बेडकर नगर विकास समिति के अध्यक्ष हृदेश कुमार और संरक्षक तुलाराम प्रधान ने मनीष चौधरी के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 19अप्रैल को अमृता पैलेस में अनुसूचित जाति 70 प्रतिशत से अधिक अंको से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देते हुए सम्मान समारोह किया जा रहा जिसमे जिले से बृजलाल खाबरी, रविन्द्र सिंह राजावत,दिनेश विद्रोही,गुलाब जाटव,दीपराज गुर्जर,अरविंद्र राठौर,संजय गोतम,जय प्रकाश गोतम,राजकिशोर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहेंगे।






Leave a comment