जालौन-urai । छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 85 वी जयंती नगर में शिवपाल फैंस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दीपू त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोंच चौराहे पर मनायी गयी तथा मिष्ठान वितरित किया।
शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दीपू त्रिपाठी उरगांव ने इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन सी जुड़ी घटनाओं को साझा भी किया तथा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा कहा कि जनेश्वर मिश्र की गिनती देश के साफ तथा ईमानदार छवि वाले नेताओं में थी। छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया जिले के शुभनथही गाँव में हुआ था। उनके अंदर समाजवाद की प्रबल विचारधारा थी। इसी कारण से उनको छोटे लोहिया कहा जाता था। देश में समाजवादी की लहर को बनाने का श्रेय राम मनोहर लोहिया को ही जाता है। इस मौके पर बलवान सिंह गुर्जर,पिंटु महाराज,अतुल श्रीवास्तव,गुड्डु महाराज सिहारी,पप्पू विश्वकर्मा,सलाम मंसूरी,लला यादव,नफीस सभासद,गोपाल जी गुर्जर,ब्रजलाल विश्वकर्मा व पप्पू चच्चा सहित कई लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment