माधौगढ़-उरई । एक हजार कि लंबी दूरी तय करने की ठान तीर्थ यात्रा के लिए साइकिल द्वारा अकबरपुरा से रवाना हुए आठ उत्साही युवक 13 दिन बाद अपने घर वापस लौटेंगे।
आज शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर से रवाना हुई तीर्थ यात्रियों की आठ सदस्यीय टीम साइकिल द्वारा इटावा होते हुए मेंहदी घाटमपुर बालाजी, कैला देवी, वृंदावन एवं ब्रज भूमि की परिक्रमा कर 13 दिन बाद अपने गांव वापस लौटेंगी। ग्राम अकबरपुरा निवासी राहुल लाइनमैन, बजरंग दास महंत अकबरपुरा, जितेंद्र सिंह बंटी, दीपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, रोहित ,अनिरुद्ध सिंह ,दिलीप याज्ञिक अपने गांव से साइकिल द्वारा मेंहदी घाटमपुर बालाजी राजस्थान कैला देवी तथा वापसी में बृज भूमि मथुरा, वृंदावन, बरसाने नंदगांव आदि तीर्थ स्थलों पर होते हुए आज से 13 दिन बाद वापस आएंगे। इस टीम के मुखिया बजरंगदास महंत एवं राहुल लाइनमैन ने बताया कि वह प्रतिदिन 100 से 120 किलोमीटर तक की यात्रा तय करेंगे। जहां उचित आश्रय मिलेगा वहीं पर रात्रि विश्राम तथा भोजन इत्यादि करेंगे।
कन्हैया






Leave a comment