कदौरा। कदौरा क्षेत्र में आज एक अधेड़ ने अपनी बेटी के साथ घर में घुसकर छेडख़ानी करने का आरोप लगाकर युवकों पर कार्यवाही की मांग की वही युवती द्वारा बताया गया उक्त दबंग आरोपी काफी समय रास्ते चलते परेशान करते है व शराब पीकर गाली गलौज करते है ।
गौरतलब हो कि थाना व नगर कदौरा में मोहल्ला पुरवा निवासी अधेड़ ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते दिन उक्त शिकायत कर्ता व उसका परिवार किसी कार्य से घर से बाहर था घर पर बेटी को अकेला देख कदौरा निवासी शानू पुत्र शीला बुरी नियत से घर में घुस गया व बेटी के साथ छेडख़ानी करने लगा खुद के बचाव को लेकर युवती के चिल्लाने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया उक्त आरोपी काफी दिनों से युवती को परेशान किये है जो कि रास्ते में आते जाते छेडख़ानी करने का प्रयास करता है व उसके साथी दीपू पुत्र किशोर व महेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी कदौरा लोग शिकायत कर्ता व उसकी बेटी को आये दिन शराब पीकर गालीगलौज व परेशान करते है जिनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी वही पुलिस द्वारा मामले में जाँच कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।






Leave a comment