
0 ओवरलोडिंग ट्रक निकलवाने में लाखों रुपये की लूट घसोट
0 प्रशासन की भूमिका संदिग्ध
कालपी (जालौन)। सैंया भये कोतवाल फिर डर काहे का। यह कहावत दिन के उजाले मे दफ्तर मंे कोतवाल के बगल में बैठो तथा रात के अंधेरे में अवैध खनन में चल रही गाड़ियों की लुकेसन देने वाले सफेद पोश के लिये बिल्कुल सही साबित हो रही है। लुकेसन देने वाले कथित सफेद पोश की रात मे सक्रियता के कारण उरई तथा कालपी तहसील क्षेत्र में बालू तथा गिट्टी के परिवहन मे ओवरलोडिंग के अवैध काम में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। ओवरलोड तथा खनन व्यवसाय करने वाले कई कारोबारियो का चहेता कलमकार चैरासी गुम्बद कालपी हाइवे रोड में सक्रिय हो गया है। सफेद पोश अपना नेटवर्क फैलाकर पुलिस, एआरटीओ तथा खनिज अधिकारी की लुकेशन आउट करने में लग करके गोपनीय सूचना मोबाइल फोनों के माध्यम से ट्रक चालकों को उपलब्ध कराते हैं तथा बदले मंे मोटी रकम वसूल करते है। इस गोरख धंधे के कारण सरकार को राजस्व का लाखांे रुपये का चूना लग रहा है।
बताया गया कि रात तीन चार बजे से ही ओवरलोड अवैध खनन लदे ट्रकों को जिले की सीमा यमुना नदी कालपी के पुल पार कराने के लिए कथित सफेद पोश काले रंग की बिना नम्बर की मोटर साइकिल से चैरासी गुम्बद से कालपी तक का चक्कर काटने लगता है। पुलिस विभाग के कई कर्मी भी सफेद पोश को अफसरों की सूचनाये लीक करते हैं। इस काले धंधे के कारण प्रतिमाह सरकार को राजस्व का लाखों रुपये का चूना लगा रहा है ।
हाइवे रोड स्थित कई ढावा होटल संचालक सफेद पोश से मिलीभगत करके एआरटीओ तथा खनिज विभाग की टीम की लुकेशन आउट करके प्रति रात दर्जनों बालू से भरे ओवर लोड ट्रक जनपद की सीमा से बाहर निकलबाने का काम कर रहे है। इतना ही नही ओवर लोडिंग का काम करने बाले माफिया हाईवे पर स्थित कुछ ढाबांे के मालिकांे से अपनी सेटिंग किए हुए है। जिससे ढावा मालिक भी एआरटीओ टीम की लुकेशन आउट करने में दो कदम आगे है। कहा गया कि अगर हाईबे पर जब भी कहीं भी एआरटीओ परिवहन तथा खनिज विभाग की कर्मचारियों के साथ चैकिंग करते है। माफिया अपने गुर्गो के माध्यम से ओवर लोड बालू के ट्रकांे को ढाबों पर खड़ा करवा देते है और चैकिंग खत्म होने के बाद ट्रकों को जनपद की सीमा से बाहर सुरक्षित निकलवा देते है। ढावा मालिक ही ट्रक चालकों से लुकेशन ओवरलोडिंग का काम करने बाले लोग एआरटीओ की लुकेशन देने का तो ट्रक चालकों से एक हजार रुपये से अधिक की रकम वसूलते है। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री तथा खनन मंत्री से मांग है कि ओवरलोड में अंकुश लगाने के लिये कठोर कदम उठाए जाये। साथ ही रैकी के अवैध धंधे मे लिप्त लोगों तथा सफेद पोश को चिन्हित करके कानूनी कार्यवाही की जाये। पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी कालपी सुरेश सोनी ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों को किसी भी कीमत में नही निकले दिया जायेगा और सफेद पोश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।






Leave a comment