उरई। राष्ट्रीय पल्स पोलियों बूथ दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने जिला महिला चिकित्सालय उरई में बने पोलियों बूथ पर नवजात शिशुओं को दो बूंद ओरल पोलियों ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौंके पर सीएमओ डा.अल्पना बरतारिया व अन्य चिकित्सीय अधिकारी उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने कहा कि यह एसएनआईडी राउंड है इसमें बीओपीवी वैक्सीन पिलाई जा रहीं है अतएव हम सब मिलकर अपने एवं पडोस के ० से लेकर ५ साल तक के शत-प्रतिशत बच्चों को ओरल पोलियों ड्राप पिलाना न भूलें। अभियान मे लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण तन्मयता एवं लगन से कार्य करे। लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। वही सीएमओ डा.अल्पना बरतारियों नेे अपील की कि बूथ दिवस के दिन समस्त ०-५ वर्ष तक के बच्चों को निकट के पोलियों बूथ पर लाकर दो बूंद जिंदगी के अवश्य पिलाएं। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा दवाई पीने से छूट जाता है तो ६-१० अगस्त तक टीमों द्वारा घर-घर अभियान चलाकर पोलियों पिलाने का काम किया जायेंगा। इस मौंके पर महिला चिकित्सालय सीएमएस डा.सुनीता बनौधा, डा.सत्य प्रकाश अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षा, क्षयरोग अधिकारी डा.सुग्रीव बाबू, डा.जितेन्द्र कुमार, डा.जीप्रसाद, सत्यपाल शर्मा उपस्थित रहें।

Leave a comment