0 जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई सपाइयों

उरई।  समाजवादी पार्टी कार्यालय मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने की। बैठक में समाजवादी चिंतक पं.जनेश्वर मिश्र की ८६ वीं जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया एवं पं.जनश्ेवर के चित्र पर सपाईयों ने माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र को याद किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव ने कहा कि अभी मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ के बीएलओ से मिलकर जिनके वोट अभी तक न बने हों उनके फार्म भरवाकर बढ़वाये और मतदाता सूची में फर्जी वोंटरो को चिन्हित कर कटवाने का कार्य करें। उन्होंने पं.जनेश्वर मिश्र की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.जी छोटे लोहिया के नाम से विख्यात थे और राजनीति में संघर्षो के योद्वा के रूप में जाने जाते थे। उनका जन्म ५ अगस्त १९३३ को बलिया जिले के शुभनथहीं गांव में हुआ था। वे सदैव अमीर गरीब के बीच की खाई को पाटना जानते थे। पं.जनेश्वर मिश्र ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। इसका उदाहरण यह है कि वह विभिन्न विभागो में मंत्री रहने के बाद भी अपने लिए मकान का निर्माण नहीं करा सकें। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष हाजी सोहराब खां, सुरेन्द्र यादव बजारिया, नबाब सिंह यादव, दयाशंकर वर्मा पूर्व विधायक, श्रीराम पाल, शिवराम कुशवाहा, अशोक गुप्ता, अमर सिंह, महेन्द्र, राजीव शर्मा, मयंक कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा, सरनाम यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, तारिक, मानसिंह यादव, कल्लू, दीपक सेंगर आदि सपाई उपस्थित रहें।

फोटो परिचय- बैठक को संबोधित कतरे सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव

फोटो नंबर- 1

Leave a comment