कालपी। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्लां गणेशगंज में दिनदहाड़े महिला के साथ टप्पेबाजों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते हुए सोने का मंगलसूत्र,बाला व 4400 रूपये नकद लेकर भागने में सफल रहे। पीडि़त महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी।

नगर में दिनदहाड़े एक बार फिर टप्पेबाजी की घटना प्रकाश में आयी। कोतवाली पुलिस को पीडि़त महिला सुमन पत्नी कमलेश सिंह निवासी सिकरी रहमानपुर हाल निवासी व्यास मंदिर कालपी ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह शनिवार की शाम को स्टेशन से वापस आ रही थी कि तभी शाम पांच बजे गणेश मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सवार टप्पेबाज ने महिला के पास आकर किसी का नाम पूछा तथा अपनी बातों में उक्त महिला को फंसा लिया और महिला का मंगलसूत्र,बाला व 4400 रूपए नगद तथा बैग लेकर झांसा देकर नौ दो ग्यारह हो गया। पीडि़त महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

Leave a comment