uरई। ओडीएफ की हकीकत जानने के लिए लिए बीडीओ ने आधा दर्जन गांवों में जाकर निर्माणाधीन शौचालयों को देखा तथा अभी तक काम न शुरू करने वाले लाभार्थी को शीघ्र काम शुरू कराने के लिए प्रेरित किया।

बीडीओ डकोर सुदामा शरण ने आधा दर्जन गांवों में जाकर निर्माणाधीन शौचालय को देखा। निर्माणाधीन शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए लाभार्थियों से कहा। बीडीओ सुदामा शरण ने अभी तक जिन लाभार्थियों ने शौचालय का निर्माण शुरू नहीं कराया है उन्हें सलाह दी है कि वह बारिश को देखते हुए अभी गड्डे न बनवाये। शौचालय के कोठी का निर्माण पहले पूरा कर ले तथा मौसम खुलने पर गड्ढे का निर्माण करा ले। हर हाल में 15 अगस्त तक शौचालयों का निर्माण करा ले। 15 अगस्त के बाद खुले में शौच करते हुए पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। बीडीओ ने डोर टू डोर जाकर निर्माणाधीन शौचालयों को देखा तथा गुणवत्ता को भी परखा। इस मौके पर पर गांवों के प्रधान समेत सचिव व ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

Leave a comment