
कालपी-उरई । नगर को सुन्दर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद कालपी जहां एक ओर पन्द्रह सौ वृक्ष लगाने जा रही है। वही कोतवाली कालपी को हरा-भरा रखने के लिए ढाई सौ वृक्ष लगाये जायेंगे।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भी एक सैकड़ा वृक्ष लगाने के अलावा कालपी महाविद्यालय कालपी में किया गया वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया।

बुन्देलखण्ड की प्राचीन व एेतिहासिक नगरी कालपी को प्राकृतिक सौन्दर्य प्रदान करने के लिए नगर को सुन्दर व हरा-भरा बनाने के लिए नगर पालिका परिषद कालपी की अध्यक्षा श्रीमती बैकुण्ठी देवी अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे के निर्देशन में सफाई निरीक्षक विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर में पन्द्रह सौ वृक्ष लगाने का काम जोरों से शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद कालपी द्वारा निकासा रोड़, ईदगाह, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रोड, तहसील प्रांगण,ढोडे़श्वर मन्दिर मार्ग, फैक्ट्री एरिया आदि स्थानों पर छायादार वृक्ष लगाने का काम शुरू हो गया है। वही कोतवाली कालपी में प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली कालपी परिसर के आसपास दो सौ पचास वृक्ष लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोतवाली प्रशासन जुट गया है।इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुन्दर लाल के निर्देशन में सीएचसी कालपी को सुन्दर बनाने के लिए बृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी प्रकार उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कालपी महाविद्यालय कालपी में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान विधालय प्राचार्य डा. एम. सिंह, डा. सुधा गुप्ता, डा. डीपी सिंह, डा. मधुप्रभा तिवारी, डा. सन्तोष कुमार पाण्डेय, डा. विनीत चतुर्वेदी, डा. सोमचन्द्र, डा. राधारानी, डा. पंकज द्विवेदी, डा. अरविन्द कुमार मिश्रा, डा. रवि प्रकाश मिश्रा, आरती पाण्डेय, नीलमा निगम, नीता तिवारी, लक्ष्मी ओझा, प्रो.अरुणेश बाजपेई, प्रो.आसिफ खान, प्रो. हरपाल विश्वकर्मा, प्रो. सचिन पोरवाल, विवेक निगम,आनन्द चौधरी, मुकेश पाठक, आशीष विश्नोई, राधेश्याम, रामकुमार, पंकज भारती, विजय कुमार भारती आदि उपस्थित थे।






Leave a comment