उरई। लंबे समय तक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के ंरूप में जिला मुख्यालय पर निर्वासन भोगते रहे उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी को जैसे-तैसे कुछ दिनों पहले कालपी की परगनाशाही मिली थी कि उन पर शासन ने तबादले की गाज गिरा दी।
उन्हें तत्काल प्रभाव से रायबरेली के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। नियुक्ति विभाग के संयुक्त सचिव धनंजय शुक्ल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सुरेश कुमार सोनी प्रतिस्थानीय की प्रतीक्षा किये बगैर नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment