उरई। भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक संतोष साहू की साजिश से गरीबों को राशनकार्ड की सुविधा से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त लिपिक ने कांशीराम कालोनी के राशनकार्ड धारकों के 600 यूनिट मनमाने ढंग से सफाया कर दिये।
खुद रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार का नाम भी राशनकार्ड से हटा दिया। जबकि वे जून-जुलाई तक राशनकार्ड में दर्ज थे। उन्होंने मांग की कि संतोष साहू वर्षों से उरई में ही तैनात है इसलिए उसका स्थानांतरण अनयत्र किया जाये। अगर 10 दिन में तबादला न हुआ तो आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।






Leave a comment