उरई। सिरसाकलार के डाक्टर भीमराव बालिका इंटर कालेज में वैज्ञानिक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जगराम शिवहरे ने की।
विज्ञान संचालक डा. लक्ष्मीकांत शर्मा ने इस दौरान छात्रों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया। एनजीसी के जिला समन्वय अनिल कुमार गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के गुर बताये। खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण ने कहा कि विवेक से अंध विश्वास का उन्मूलन होता है। डा. अरुण तिवारी ने कहा कि विज्ञान प्रतियोगिताओं से छात्रों में अंधविश्वास नही पनपता। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान क्लब के जिला समन्वय विनय कुमार गुप्ता ने किया। इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सुशीला व उनके सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a comment