उरई। कुठौंद ब्लाक के ग्राम पंचायत बिचौली में संचालित हो रही नियंत्रित मूल्य की रानी देवी की दुकान को उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने जांच में गड़बड़ी मिलने पर निलंबित कर दिया है।
उधर उप जिलाधिकारी ने गुरुवार को कुठौंद में एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया और सफाई के लिए गोदाम प्रभारी सुनील मिश्रा को चेताया। स्टाफ का सत्यापन किया और बरसात में गरीबों को वितरित होने वाले अनाज में नमी न आने देने के निर्देश दिये।






Leave a comment