उरई। गुरुवार को दर्जनों सफाई कर्मी जिलाधिकारी के सामने जरूरत के लिए डीपीआरओ द्वारा वेतन पर कर्ज देने से आनाकानी करने के विरोध में मिले डकोर ब्लाक के पुर ग्राम में तैनात ऐंधा निवासी सफाई कर्मी डालचंद्र ने बताया कि उसके वेतन स्लिप पर ऋण का आवेदन जिला पंचायत राज अधिकारी अटकाए हुए हैं। जबकि खुद जिलाधिकारी इस बाबत उसके प्रार्थना पत्र को अग्रसारित कर चुके हैं।
जिलाधिकारी ने इस पर कड़ाई से एक बार फिर जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखा है। डालचंद्र के साथ बृजेश कुमार, अरविंद कुमार, हरविंश कुमार, बउआ, सुरेश कुमार, विनय कुमार, सुरेंद्र कुमार, दुर्गा प्रसाद आदि सफाई कर्मचारी थे।

Leave a comment