जालौन-उरई। पुरानी हाट में जमे जुए के फड़ पर मुखबिर से सटीक सूचना मिल जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने घेराबंदी करके दबिश दी जिसमें तीन लोग रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिए गये।
पकड़े गये जुआरियों में जाकिर निवासी चिमनदुबे, मुन्ना निवासी खटीकान और मो. अली निवासी मोहल्ला ओझा शामिल हैं। इनसे जामा तलाशी तथा फड़ से 890 रुपये बरामद हुए। मौके से कुछ जुआरी भाग निकले। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a comment