जालौन-उरई। कोतवाली की मासिक समीक्षा करते हुए सीओ ने लंबित पड़ी विवेचनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विवेचकों के पेंच कसे और विवेचनाओं के यथाशीघ्र निस्तारण के आदेश दिये।
पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने कोतवाली की मासिक समीक्षा करते हुए सभी दरोगाओं से शिकायतों की विवेचनाओं के बारे में पूंछा। जिनमें 56 विवेचनाएं लंबित पाई गईं। सीओ ने इसे लापरवाही बताते हुए नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं के लंबित रहने से अपराधियों को समय पर दंड नही मिलता जिसका प्रभाव कानून व्यवस्था पर पड़ता है। इसलिए इसमें हीला-हवाली बर्दास्त नही की जायेगी। अर्दली रूम के दौरान उन्होंने महिला तथा बाल अपराधों को रोकने और पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये।
इस मौके पर कोतवाल संजय गुप्ता, कानून व्यवस्था के प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय, एसआई सोबरन सिंह, केशव दयाल, उमेश सिंह, शफीक अहमद, विश्राम सिंह सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment