उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में होटल संचालक को फोन पर गालियां देते हुए धमकी दी जाने से दहशत फैल गई है।
उक्त थाना क्षेत्र के नैनापुर स्थित राधिका होटल के मालिक को कोकोकोला एजेंसी के संचालक की कथित गुंडई का सामना करना पड़ा। उन्होंने होटल संचालक को फोन पर जमकर गालिया देते हएु धमकाया। होटल संचालक ने उनकी धमकी की रिकार्डिंग कर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a comment