उरई। भीम आर्मी भारत ऐकता मिशन के जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पूनम निगम को सौंपा गया।
इसमें कहा गया है कि 9 अगस्त को दिल्ली के जतंर-मतंर पर संविधान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जिन लोगों ने संविधान की प्रतियां फूंकी उन्होंने देश की जनता की भावनाओं को आघात पहुंचाया है। इसलिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाये।
ज्ञापन देने वालों में आकाश कुमार, लक्ष्मी कांत, गौरव कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार अमित चैधरी राघवेंद्र, प्रमोद, आकाश चैधरी, इकरार खां, बंटी, सोनू आदि शामिल रहे।

Leave a comment