जालौन-उरई। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में छात्र संसद का आयोजन किया गया। जिसमें अभिनव को प्रधानमंत्री और बिहारी को सेनापति बनाया गया।
छात्र संसद की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने की। छात्र सांसद प्रमुख देवेंद्र जी की उपस्थित में हुए गठन में अंकित सोनी, सौरभ द्विवेदी, निर्मल सिंह, अंकित विनायक, आयुष, सत्यम और अनिल को मंत्री बनाया गया। इस मौके पर आचार्य माधवराम जी, गुरुप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment