जालौन-उरई। पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पूर्व चली गोली के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवरण के अनुसार मोहल्ला रावतान निवासी मोतीलाल यादव ने रिपोर्ट लिखाई थी कि गुरुवार की शाम परिवार के ही यदुवीर सिंह, अमृत सिंह और दौलत पुत्रगण महाराज ने उसके पिता को गाली-गलौज करते हुए तमंचे से गोली मार दी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अभियोग कायम कर लिया है।

Leave a comment