जालौन-उरई। कांट्रेक्ट कंपनी द्वारा पशु चिकित्सालय में तैनात चालक को पांच माह से मानदेय नही मिला जिससे परेशान होकर उसने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
मोहल्ला रावतान निवासी लोकेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह स्थानीय पशु चिकित्सालय में मिश्रा इंटर प्राइजेज अवस्थी आईसीसी फैक्ट्री महेंद्रापुरी ग्वालियर रोड झांसी की कंपनी द्वारा चालक के पद पर तैनात है। जिसका मेहनताना उसे पांच महीने से नही मिल रहा। मांगने पर कंपनी के अधिकारी चक्कर लगवा रहे हैं। यही नही उसका मानदेय 12 हजार 814 रुपये निर्धारित है लेकिन उसे दो माह तक उसे 6600 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान किया गया। उसने जिलाधिकारी से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment