कुठौंद-उरई। अमित नीखरा को सर्व सम्मति से एक बार फिर मंडल अध्यक्ष चुन लिया गया है।
भाजपा की मंडल कार्यकारिणी की बैठक विस्तारक सचिन जी की देखरेख में हुई। जिसमें उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर विस्तारक ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अमित नीखरा का कार्यकाल शानदार रहा। इनके समय में कुठौंद ब्लाक में माधौगढ़ और कालपी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। हाल ही में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी की सफलता का श्रेय भी अमित नीखरा को है। वे क्षेत्रीय समस्याओं पर तुरंत ध्यान देते हैं। इसके बाद मंडल अध्यक्ष अमित नीखरा ने सभी सहयोगियों का अभार प्रकट किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a comment