कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम किसुनपुरा में एक व्यक्ति की भैंस किसी दूसरे के खेत में घुस गई तो उन लोगों ने भैंस मालिक की पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक ग्राम किसुनपुरा निवासी मुन्नालाल पुत्र मगन और गब्बर पुत्र जयश्री के बीच भैंस खेत में घुसने को लेकर मारपीट हो गई। मुन्नालाल की तहरीर पर गब्बर के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।

Leave a comment