कोंच-उरई । राज्य पुलिस के मुखिया की पहल पर समाज के भले और पुलिस के सहयोगी विचारधारा के लोगों को डिजिटल वालंटियर ग्रुप में जोडऩे की मुहिम पुलिस द्वारा चलाई जा रही है। इस ग्रुप में लगभग ढाई सैकड़ा लोगों को जोड़ा जाना है जिनमें कस्बे एवं गांवों से लोगों का चुनाव किया जा रहा है। सीओ कोंच संदीप वर्मा ने शनिवार को मुंसिफी परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें इस ग्रुप के बारे में विस्तार से बताते हुये इससे जुडऩे का आह्वïान किया। बैठक में ऐल्डर्स कमेटी के बरिष्ठ सदस्य संतलाल अग्रवाल, ब्रजेन्द्र नायक, ओमशंकर अग्रवाल, बारसंघ अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ खरे, ब्रजेन्द्र वाजपेयी, दीपक मिश्रा, मोहनसिंह, अरुण वाजपेयी, असित कुशवाहा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।






Leave a comment