कोंच-उरई । आगामी 17 अगस्त को ग्राम सिमिरिया में प्रधानी के चुनाव के लिये होने बाले मतदान के दृष्टिïगत कोतवाली पुलिस ने बहत्तर लोगों को पाबंद किया है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिमिरिया के ऐसे लोगों जो मतदान के दौरान खुराफात कर सकते हैं, को चिन्हित कर उनको शांतिभंग की धाराओं में निरुद्घ कर दिया है और उनके खिलाफ एसडीएम के यहां 107/16 की चालानी रिपोर्ट भेज दी है। इसके अलावा शनिवार को प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने मतदेय स्थलों का भी जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बात कर चुनाव में आने बाली समस्याओं के बाबत जानने का प्रयास किया। कोतवाल ने कहा है कि निर्वाचन आयोग की मंशा के मुताबिक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और यदि किसी ने भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्घ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भी भरोसा दिया कि उनके वोट पर कोई बलात् कब्जा नहीं कर सकता है, लोग स्वतंत्रतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अभ्ज्ञी वे सिमिरिया के ग्रामीणों के साथ खुली बैठक करके समस्याओं के बाबत जानने और उनका निराकरण कराने का भी प्रयास करेंगे।

Leave a comment